मालव संदेश आप सभी ब्लॉगर बंधुओं से प्रेरणा लेकर शुरु किया जा रहा है। अपने विचारों की अभिव्यक्ति के लिए ब्लॉग एक श्रेष्ठ माध्यम है। अपनी बात के कहीं न कहीं देखे-पढ़े जाने के लिए ब्लॉग एक अच्छा मंच है। मैंने कई ऐसे ब्लॉग्स देखे हैं जिनमें बहुत ही अच्छी व्यंग्य रचनाएँ, संस्मरण, समसामयिक मुद्दों पर विचार-बहस, कहानियाँ, कविताएँ, गज़लें आदि प्रस्तुत की गईं हैं। मालव संदेश भी एक ऐसा ही प्रयास है। इसमें साहित्य की विभिन्न विधाओं में स्तरीय प्रस्तुति की कोशिश की जाएगी। अन्य ब्लॉगर बंधु समय-समय पर तकनीकी और भाषा संबंधी त्रुटियों का निवारण करते रहेंगे ऐसी आशा है।
Filed under: Uncategorized






स्वागत है। हिंदी ब्लागजगत में !
अतुल जी ,
स्वागत है !
अतुल भाई,
आपका,हिन्दी चिट्ठाकारों के परिवार में हार्दिक स्वागत है। मालवा से भी काफ़ी हिन्दी ब्लॉगर है इस परिवार में।आशा है आप बार और लगातार लिखते रहेंगे और आपके लेखों मे सुपर मालवा की जमकार रहेगी।